• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

अंक शक्ति 

24-04-2020 Blog

अंक शक्ति .

अंक शक्ति 

 

प्रत्येक अंक में एक निश्चित शक्ति विद्यमान रहती है, जो प्रकृति के गूढ़ सिद्वान्तों पर आधारित है। जिसका ज्ञान मानव को तब चला जब उसने अंकों एक क्रम प्रदान किया 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, व उसके बाद इन अंकों के द्वारा प्रतीक को अभिव्यक्त किया। इस अंक शक्ति श्रृंखला में 0 से 9 तक के अंकों में छुपी शक्ति का वर्णन दिया जा रहा है।

 

0 - शून्य: यह नम्बर अनंन्त का प्रतीक होता है, यह सूक्ष्म से सूक्ष्म है एवं वृहद से वृहदाकार है। इसी नम्बर में अनन्त असीम अस्तित्व छिपा होता है जो सभी वस्तुओं का उद्गम स्रोत है। 

Learn Group Vastu Online

 

इसी अनन्त ब्रह्मांड में समस्त आकाश मण्डल के सितारे, प्रकाश पंुज, सम्पूर्ण सौर मंडल, सार्व भौमिकता, आकाश गंगा, विश्व प्रजनन शक्ति, ग्रहों की परिक्रमा, परिक्रमा पथ आदि हैं। इसी में सम्पूर्ण विश्व की शक्ति निहितार्थ है। आप कहीं से भी चलना प्रारम्भ करें पूरे विश्व या पृथ्वी का चक्कर ही क्यों न लगा लें, परन्तु अन्त में लौटकर फिर वहीं आ जाएंगे जहां से चले थे। अतः शून्य में ही सब कुछ छिपा होने से इसे अनंत की शक्ति प्राप्त है।

 

नम्बर 1: एक के अंक का प्रयोग सकारात्मक एवं सक्रिय सिद्वांत के प्रतीक रूप में होता है। अंक एक शब्द में भी प्रयुक्त होता है जो अनन्त तथा अव्यक्त को प्रकट करता है। 

 

यह अहं का प्रतिनिधि है।  धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहों के स्वामी सूर्य को भगवान माना गया है। अतः यह ईश्वर का भी प्रतीक है। 

 

आत्म स्वीकारोक्ति, सकारात्मकता, पृथकतावाद, आत्मा, आत्मत्व, आत्म निर्भरता, श्रेष्ठता गरिमा तथा प्रशासन का प्रतीक है।

Online Vastu Consultancy

 

वैज्ञानिक एवं दार्शनिक रूप में यह संश्लेषण तथा वस्तुओं में मूल भूत अखंडता को व्यक्त करता है। व्यक्ति जीवन की ईकाई है, अतः वह भौतिक दृष्टि से मनुष्य का प्रतीक है। यह शून्य से उदित है और सूर्य ग्रह का प्रतीक अंक है।

 

नम्बर 2: दो अंक विपरीत का प्रतीक होता है। इससे प्रमाण एवं पुष्टि होती है, इसमें दो गुण होते हैं, एक क्रियाशीलता और दूसरा निष्क्रियता। एक तरफ यह पुरूषलिंग का सूचक है तो दूसरी तरफ यह स्त्रीलिंग को भी दर्शाता है। सफलता, जीत, लाभ एवं हानि, सकारात्मक या नकारात्मक आदि दो प्रकार की स्थितियों को यह प्रदर्शित करता है। यह चन्द्रमा का प्रतीक होता है।

 

VMV Vastu Maha Vastu

4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in

Learn Group Vastu Online

 

#vmv #vmvvastumahavastu #ankshakti #numberpower

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch