• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

आग्नेय वृद्धि विस्तारित भूखंड

20-05-2020 Blog

आग्नेय वृद्धि विस्तारित भूखंड .

आग्नेय वृद्धि विस्तारित भूखंड 

 

आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा, इस दिशा में अग्नि देवता एवम् शुक्र ग्रह का निवास होता है।

 

प्रमुख रूप से सुख, कामवासना, एवम् विलास इनका कारक शुक्र ग्रह को माना जाता है, इसके साथ ही निम्न गुणों के कारक भी शुक्र ग्रह ही हैं-

  • मौज-मस्ती
  • संगीत
  • चित्रकारी
  • नृत्य 
  • कला 
  • श्रृंगार आदि 

 

स्त्री वर्ग का भी कारक शुक्र ग्रह को ही बताया गया है। इस तरह की भूमि जो इस दिशा में बढ़ी हुई हो पर बने मकान में रहने वाले कामासक्त होते हैं। मौज-मस्ती में इनकी विशेष रूचि रहती है।

 

ग्लैमर के प्रति आकर्षण के साथ-साथ इनकी संगीत, गायन, नृत्य, सिनेमा, नाटक आदि कलाओं में विशेष रूचि रहती है। नाट्यशाला, नृत्यशाला, संगीत कक्ष तथा उद्यान आदि पहले के राजा लोग इसी दिशा में बनवाते थे। 

 

शुक्र क्षेत्र के बढ़े होने के कारण ऐसे परिवारों में स्त्री का प्रभाव रहता है। यानि ऐसे घरों में रूपवान स्त्री या पत्नि की बात को ज्यादा अहमियत दी जाती है। 

 

प्रत्येक वह पदार्थ जो सुन्दरता बढ़ाता है जैसे पाउडर, लिपिस्टिक, क्रीम, ब्यूटी पार्लर आदि से संबंधित कार्य के लिए यह क्षेत्र शुभ फलदायक होता है। ऐसी भूमि पर बने मकान में रहने वाले पर राजसी वृतियों का प्रभुत्व बना रहता है। 

 

परंतु दक्षिण दिशा और आग्नेय क्षेत्र के बढ़े होने के कारण यहां रहने वालों को यम् एवं अग्नि का भय भी निरन्तर बना रहता है। यहां रहने वाले लोगों को शत्रु वृद्धि, चोरों का भय एवं चिन्ता प्रायः बनी रहती है। झगड़ा, भारी खर्च, स्वास्थ्य में कमी एवं आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है जिस कारण बच्चों की वृद्धि और स्त्रियों के विकास में बाधायें उत्पन्न होती हैं।

 

VMV Vastu Maha Vastu

4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in
Learn Group Vastu Online

#vmv #vmvvastumahavastu #plotvastu

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch